जिसमे आनंद-तरंग नहीं,
वह जीवन भी क्या जीवन है?
जिसमे फूलों का रंग नहीं,
वह उपवन भी क्या उपवन है
जब अंतरतम की पीड़ाएँ
बन अश्रुबूँद झड़ जाएंगी।
तब मनोवेदना रूप बदल,
रागिनी नई बन आएगी।।
जब कष्ट हृदय का रागिनियों
की धारा में बह जाएगा।
तब बोझिल अंतरतम का आखिर
द्वार स्वतः खुल जायेगा।
फिर पंख चेतना के फैलाकर,
मन विहरेगा "नील गगन"
भावों के कण "चुग लाएगा"
होगा नित नूतन गीत सृजन।।
No comments:
Post a Comment